अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

कंपनी कमांडर ने मारी खुद को गोली, मृत्यु

कंपनी कमांडर ने मारी खुद को गोली, मृत्यु जगदलपुर, 13 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के अधिकारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिल

कंपनी कमांडर ने मारी खुद को गोली, मृत्यु

Article Advertisement

कंपनी कमांडर ने मारी खुद को गोली, मृत्यु जगदलपुर, 13 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के अधिकारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी है।

Article Advertisement

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर गांव स्थित शिविर में सीएएफ की 19 पोखरण बटालियन के कंपनी कमांडर कुबेर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को जब सीएएफ के शिविर में जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुबेर सिंह की बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने सिंह को खून से लथपथ देखा। बाद में उन्होंने कुबेर सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुबेर सिंह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का निवासी था। लेकिन उसका परिवार राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई में रहता है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि कुबेर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read