अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Congress Files: बीजेपी ने जारी किया कांग्रेस के 70 सालों में 4.8 लाख करोड़ के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा

2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को 'कांग्रेस फाइल्स' (Congress Files) का पहला एपिसोड जारी कर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) पर जबर्दस्त हमला बोला है. 'कांग्रेस फाइल्स' में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के प्रधानमंत्री रहते हुए य

Congress Files: बीजेपी ने जारी किया कांग्रेस के 70 सालों में 4.8 लाख करोड़ के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा

Article Advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को 'कांग्रेस फाइल्स' (Congress Files) का पहला एपिसोड जारी कर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) पर जबर्दस्त हमला बोला है. 'कांग्रेस फाइल्स' में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के प्रधानमंत्री रहते हुए यूपीए (UPA) सरकार के दो कार्यकालों के दौरान हुए भ्रष्टाचार (Corruption) के कई मामलों का उजागर किया गया है. बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार' शीर्षक वाले वीडियो संदेश में कहा, 'कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं. इतने धन का देश की सुरक्षा और विकास में इस्तेमाल किया जा सकता था.' यूपीए शासन को खोया दशक करार दिया बीजेपी ने बीजेपी ने जारी वीडियो में कहा है कि इतनी राशि से 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1,000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे. वीडियो संदेश में आग कहा गया, 'लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया.' बीजेपी ने 2004-2014 तक कांग्रेस के कार्यकाल को 'खोया हुआ दशक' भी करार दिया है. बीजेपी ने कहा, 'पूरे 70 साल को एक तरफ रखकर अगर हम सिर्फ 2004-14 के यूपीए कार्यकाल को देखें, तो उनके शासन में यह एक 'खोया हुआ दशक' था. सरकार का नेतृत्व मनमोहन सिंह कर रहे थे और उन्होंने अपने शासन में हो रहे भ्रष्टाचार की ओर से आंखें बंद कर रखी थी. उन दिनों भ्रष्टाचार की खबरों से अखबार भरे जाते थे, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था.'

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read