अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की चित्रकूट (उप्र), 15 जून (भाषा) चित्रकूट जिले की कर्वी सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने किराये के कमरे में सोमवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि कर

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Article Advertisement

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की चित्रकूट (उप्र), 15 जून (भाषा) चित्रकूट जिले की कर्वी सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने किराये के कमरे में सोमवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि कर्वी सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेन्द्र कुमार यादव की पत्नी अंजू (30) ने सोमवार को द्वारिकापुरी मुहल्ले में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना के समय सिपाही ड्यूटी पर था। वह जब लौटा तो पत्नी का शव कमरे में लगे पंखे से लटकता पाया। एएसपी ने बताया कि मायके वालों की उपस्थिति में आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। फिलहाल मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद सामने आया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read