अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Bihar

निर्माण कार्य ठप रहने से आक्रोश

निर्माण कार्य ठप रहने से आक्रोश स्टेट हाइवे 91 के निर्माणाधीन बायपास और इसके दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य ठप रहने से लोगों में भारी आक्रोश है। हाइवे के निर्माण को कार्य पूरा करने को लेकर बरती जा रही लापरवाही से सुलभ आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। अप्रत्याशित रूप से बिहारीगंज होकर रोज सैकड़ों की

निर्माण कार्य ठप रहने से आक्रोश

Article Advertisement

निर्माण कार्य ठप रहने से आक्रोश स्टेट हाइवे 91 के निर्माणाधीन बायपास और इसके दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य ठप रहने से लोगों में भारी आक्रोश है। हाइवे के निर्माण को कार्य पूरा करने को लेकर बरती जा रही लापरवाही से सुलभ आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। अप्रत्याशित रूप से बिहारीगंज होकर रोज सैकड़ों की संख्या में ट्रकों का परिचालन होने लगा है। बाजार होकर लोड, ओवरलोड ट्रकों के परिचालन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। सड़क जाम और सड़क से उड़ रही धूल के कारण व्यवसायी सहित शहर के लोग काफी असहज महसूस करने लगे हैं । बाजार में हर हमेशा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।ट्रक सहित अन्य वाहनों के गुजरने से उमवि विष्णुपुर से नया बाजार इंडेन गैस गोदाम तक और निर्माणाधीन संपूर्ण बायपास रोड से लक्ष्मीपुर बांसबाड़ी तक धूल हीं धूल उड़ता रहता है। सड़क होकर गुजरने वाले राहगीर, बाइक, और टेम्पो सवार के अलावा सड़क के आसपास रहने वाले लोग उड़ते धूल से परेशान हो चुके हैं। सड़क पर धूल न उड़े इसके लिये पानी डालते रहने का नियम है लेकिन निर्माण कंपनी इसको ठेंगा दिखा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है इस स्थल पर सड़क, पुलिया और बायपास का निर्माण में मनमानी की जा रही है। निर्माण कंपनी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। निर्माणाधीन सड़क पर धूल उड़ते रहने के कारण आये दिन छोटी छोटी घटनाओं से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव कराने को लेकर न तो प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं और न ही विभागीय अधिकारी निर्माण कंपनी को हिदायत दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि सड़क और बायपास निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ निर्माण पूर्ण नहीं होने तक नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया गया तो वे लोग विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे। उदाकिशुनगंज के एसडीएम जेड हसन ने कहा कि सड़क पर धूल न उड़े इसके लिए नियमित पानी डालने के लिये निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से बात की जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। स्रोत- हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read