पश्चिम बंगाल (West Bangal) के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कोई गलत काम नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह भगवान की तरह हैं. शोभनदेव चट्टोपाध्याय (Sobhandeb Chattopadhyay) की दीदी को भगवान बताती टिप्पणी ने एक विवाद को जन्म दे दिया है. चट्टोपाध्याय का यह बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) समेत कई शीर्ष नेताओं पर स्कूल भर्तियों में अनियमितताओं (Irregularities) के आरोप झेल रही है. कभी-कभी पुजारी भी चोर हो सकता है... उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शोभनदेव ने कहा, ममता बनर्जी एक भगवान की तरह हैं जिनकी हम पूजा करते हैं. यहां तक कि भगवान की पूजा करने वाले पुजारी भी कभी-कभी चोर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं. कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) के शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में कई अनियमितताएं हुईं, लेकिन उनकी जांच कभी नहीं की गई. वाम मोर्चे सरकार की गड़बड़ियों को किया गया नजरअंदाज उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को वाम मोर्चा सरकार के दौरान एक विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था. उसके पास स्नातक और स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत भी अंक नहीं थे. उन्होंने दावा किया कि अयोग्य उम्मीदवारों को विभिन्न राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर भी नियुक्त किया गया था. मंत्री के मुताबिक इन बातों को नजरअंदाज कर दिया गया. टीएमसी मंत्री की टिप्पणी पर माकपा सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि अदालत पहले ही चट्टोपाध्याय द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर चुकी है. बीजेपी ने भी टीएमसी सरकार पर साधा निशाना मुख्यमंत्री के बारे में चट्टोपाध्याय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि टीएमसी नेता हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं. इसके साथ ही राहुल सिन्हा ने कहा कि पंचायत और लोकसभा चुनाव अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष हों, तो टीएमसी धूल चाटती नजर आएगी. उन्होंने कहा कि अब आमजनता उन्हें उनके पापों के लिए दंड देगी. उन्होंने लोगों के बीच जमीन खो दी है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं.
Article Advertisement
Education
Controversy: ममता बनर्जी भगवान की तरह हैं, गलती कर ही नहीं सकतीं...
पश्चिम बंगाल (West Bangal) के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कोई गलत काम नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह भगवान की तरह हैं. शोभनदेव चट्टोपाध्याय (Sobhandeb Chattopadhyay) की दीदी को भगवान बताती टिप्पणी ने एक विवाद को जन्म दे दिया है. चट्टोपाध्याय क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
