अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए चीन में पांच शहर सील, 630 से ज्यादा लोग संक्रमित

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए चीन में पांच शहर सील, 630 से ज्यादा लोग संक्रमित चीन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को वुहान सहित पांच शहरों को सील कर दिया। देशभर में इस विषाणु से 630 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 17 लोगों की मौत हो

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए चीन में पांच शहर सील, 630 से ज्यादा लोग संक्रमित

Article Advertisement

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए चीन में पांच शहर सील, 630 से ज्यादा लोग संक्रमित चीन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को वुहान सहित पांच शहरों को सील कर दिया। देशभर में इस विषाणु से 630 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। चीनी नववर्ष के पहले सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ने के मद्देनजर गाड़ियों, ट्रेनों, विमानों समेत आवागमन के विभिन्न माध्यमों को रोक दिया गया है। इन शहरों में तकरीबन दो करोड़ लोग रहते हैं। चीनी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार (23 जनवरी) शाम हुबेई प्रांत में पांच शहरों - हुगांग, एझाओ, झिजियांग, क्विनजिआंग और वुहान में सार्वनजिक परिवहन को रोकने की घोषणा की। देशभर में विषाणु के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जितनी भी मौतें हुईं हैं, वो वुहान और आसपास के इलाके में हुई है। मृतकों की औसत उम्र 73 साल है। मृतकों में सबसे उम्रदराज शख्स 89 साल का था, जबकि सबसे कम उम्र के लिहाज से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुई। कुल मिलाकर देशभर में 631 मामले सामने आ चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के रेलवे स्टेशन पर पुलिस, स्वात टीम और अर्द्धसैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। सुबह में अवरोधक लगाकर प्रवेश को बंद कर दिया गया। सड़कों, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और अन्य स्थानों पर आम तौर पर भीड़ रहती है, लेकिन 1.1 करोड़ आबादी वाले इस शहर में बिल्कुल सन्नाटा पसरा है। सारे सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। पास के हुगांग और एझाओ में भी यही स्थिति है। मनोरंजन केंद्र, सिनेमाघर, इंटरनेट कैफे और अन्य केंद्रों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। हुबेई प्रांत में वुहान और हुंगांग शहरों को बंद कर दिया गया है। इस प्रांत में कई भारतीय भी रहते हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हॉटलाइन स्थापित की है। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चीनी अधिकारियों ने प्रांत में रह रहे भारतीयों को खाद्य आपूर्ति सहित सभी सहयोग का आश्वासन दिया है। भारत के लिहाज से भी चिंता की वजह हैं क्योंकि करीब 700 भारतीय छात्र वुहान और आसपास के इलाके में रहते हैं। इन छात्रों में ज्यादातर चीनी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई करते हैं। विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग में प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। वुहान में सीफूड और पशु बाजार से फैले श्वसन संबंधी इस विषाणु के संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और देश भर में सैकड़ों लोग इससे संक्रमित हैं। मकाऊ के बाद हांगकांग में भी एक मामले की पुष्टि हुई है। हनोई से मिली खबर के मुताबिक, वियतनाम में दो चीनी नागरिकों में वायरस की जांच के परिणाम सकारात्मक आए हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हो ची मिन्ह शहर में रहने वाले एक चीनी व्यक्ति को अपने पिता से यह संक्रमण हुआ, जो 13 जनवरी को चीन के शहर वुहान से वियतनाम आए थे। सिंगापुर में भी पहले मामले की पुष्टि हुई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वुहान से आया 66 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ गया है। यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ सोमवार (20 जनवरी) को आया था। फिलहाल, अस्पताल में उसे अलग वार्ड में रखा गया है और उपचार किया जा रहा है। वुहान से आए एक व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुबई से मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दुबई हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि वह चीन से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगा। दुबई के प्रशासन ने बृहस्पतिवार (23 जनवरी) को कहा कि पिछले साल चीन से 9,89,000 पर्यटक आए थे और इस साल पर्यटकों की संख्या 10 लाख से ज्यादा रहने की संभावना है। पिछले साल 36 लाख चीनी नागरिक इस हवाई अड्डे के जरिए दूसरी जगहों पर गए थे। चीन ने हुबेई प्रांत में दो और शहरों में राजमार्ग पर टोल प्लाजा को बंद कर दिया है और सार्वजनिक परिवहन को भी बंद कर दिया है। पंद्रह लाख की आबादी वाले शहर जिंटाओ में प्रशासन ने कहा कि हुबेई एक्सप्रेसवे पर 30 टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया। चीन ने बीजिंग के फॉरबिडन सिटी को भी बंद करने का फैसला किया है। यह सांस्कृतिक स्थलों का केंद्र है। अगले निर्देश मिलने तक इंपीरियल पैलेस शनिवार (25 जनवरी) तक बंद रहेगा। चीन में फैले नए विषाणु के केंद्र में मौजूद 1.1 करोड़ आबादी वाले द्वीप शहर वुहान को प्रशासन की ओर से सील किए जाने के कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्थानीय प्रतिनिधि गौडेन गालिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा। गालिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल ने चीन रोग नियंत्रण केंद्र की स्थानीय जैव सुरक्षा प्रयोगशाला, अस्पतालों और हवाई अड्डों का दौरा किया। इस दौरान गालिया ने स्वास्थ्य कर्मियों, आपदा निरीक्षकों और शहर के अधिकारियों से बातचीत की जिन्होंने बताया कि कैसे प्रशासन पीड़ितों की पहचान करने और रोग को फैलने से रोकने के लिए कदम उठा रहा है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read