देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. आए दिन मामले सामने आ रहे हैं. बिहार में बुधवार को कोरोना के 138 नए संक्रमित मरीजमिले हैं. वहीं, दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 665 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में 53444 कोविड जांच की गयी, जिसमें पटना में 67 नये संक्रमित मिले. वहीं, मुंगेर में 13, खगड़िया में 10, गया में 9, दरभंगा में 7, नालंदा में 6, मधेपुरा में 5, किशनगंज में 4, बेगूसराय, भागलपुर, गोपालगंज, पूर्णिया में दो-दो और सुपौल, शेखपुरा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, कैमूर और अरवल में एक-एकनए संक्रमित मरीज के मिलने से पूरे राज्य में कोहराम मच गया है. आपको बता दें किइससे पहले मंगलवार को राज्य में 135 नए संक्रमित मिले थे. देश में कोविड के नए मामलों में बिहार का स्थान 15वें स्थान पर है तो वहीं नए मामलों में देश में पहले स्थान पर केरल है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, ''बुधवार को केरल में बुधवार को 2041 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दिल्ली में 1537, हरियाणा में 965, महाराष्ट्र में 949, यूपी में 818, राजस्थान में 547, छत्तीसगढ़ 531, तमिलनाडु 527, कर्नाटक 379, ओडिशा 377, हिमाचल प्रदेश 371, गुजरात 304, पंजाब 225 और उत्तराखंड में 139 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.'' कोरोना से 2 लोगों की मौत इसके साथ ही आपको बता दें कि एनएमसीएच में भर्ती अगमकुआं निवासी सात माह के बच्चे और कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की पटना एम्स में मौत हो गई. एनएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, ''कोरोना से संक्रमित अगमकुआं निवासी 72 वर्षीय सुखदेव प्रसाद की 17 अप्रैल से आइसीयू में भर्ती थे. साथ ही बुजुर्ग मधुमेह के अलावा हृदय रोग, सांस लेने में तकलीफ आदि समस्याएं भी लेकर आए थे. आपको बता दें कि कोरोना को लेकर डॉक्टर ने बताया कि, ''इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया.'' उधर, एम्स पटना के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि, ''जहानाबाद के सात माह के बच्चे को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत पर गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उनकी मौत हो गई. बता दें कि जिले में अभी 335 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें तीन एम्स पटना समेत एक वेंटीलेटर, एक एनएमसीएच और दो मरीज पीएमसीएच में भर्ती हैं.'' साथ ही आपको बता दें कि, पीएमसीएच के सीनियर डॉक्टर समेत 67 नए संक्रमित मिले पटना में बुधवार को मिले 67 नए संक्रमितों में 52 पटना के रहने वाले और 15 अन्य जिलों के रहने वाले हैं.
India
Corona Cases in Bihar: बिहार में कोरोना ने मचाया कोहराम, बच्चे समेत बुजुर्ग की मौत; 138 नए मामले
देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. आए दिन मामले सामने आ रहे हैं. बिहार में बुधवार को कोरोना के 138 नए संक्रमित मरीजमिले हैं. वहीं, दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 665 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से बुधवार

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
