अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा चीन, सिर्फ नौ दिनों में बना दिया एक हजार बेड का अस्पताल

कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा चीन, सिर्फ नौ दिनों में बना दिया एक हजार बेड का अस्पताल कोरोना वायरस ने निपटने के लिए चीन ने वुहान में रिकॉर्ड नौ दिन में एक हजार बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया है। जबकि 2,300 बिस्तरों का दूसरा अस्पताल कुछ दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। चीनी र

कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा चीन, सिर्फ नौ दिनों में बना दिया एक हजार बेड का अस्पताल

Article Advertisement

कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा चीन, सिर्फ नौ दिनों में बना दिया एक हजार बेड का अस्पताल कोरोना वायरस ने निपटने के लिए चीन ने वुहान में रिकॉर्ड नौ दिन में एक हजार बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया है।

Article Advertisement

जबकि 2,300 बिस्तरों का दूसरा अस्पताल कुछ दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार से शुरू नवनिर्मित होउशेनशान अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सेना के 1,400 चिकित्साकर्मियों को भेजने का आदेश दिया। इस अस्पताल की क्षमता एक हजार बिस्तरों की है और इसे खासतौर पर कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए बनाया गया है। सेना के 1,400 चिकित्साकर्मियों में 950 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से सबंद्ध संयुक्त रणनीतिक समर्थन बल के सदस्य हैं जबकि 450 कर्मी सैन्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के हैं। इसके साथ ही 15 लोगों के संयुक्त समूह को अस्पतालों को महामारी रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए भेजा गया है। कोरोना के बाद हुनान में बर्ड फ्लू फैला चीन के हुनान प्रांत में एच5एन1 बर्ड फ्लू फैलने की खबर है। इसकी दक्षिणी सीमा हुबेई प्रांत से लगती है। संक्रमण की घटना शुंआंगक्वींग जिले के शायोंग शहर में सामने आई है। यहां के मुर्गी पालन केंद्र में 7,850 चूजे थे जिनमें से 4,500 चूजे फ्लू की वजह से मर गए। स्थानीय प्रशासन ने 17,828 मुर्गियों को मार दिया है। हालांकि, अबतक इस विषाणु से इंसान में संक्रमण की खबर नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि बर्ड फ्लू इंसानों के लिए प्राणघातक होता है और गत 15 साल में संक्रमण होने की स्थिति में 50 फीसदी लोगों की मौत हो गई। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read