अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

गोवा में संक्रमण के तीन मामले सामने आए

पणजी, 26 मार्चगोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं और तीनों संक्रमित व्यक्ति हाल में विदेश यात्रा से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोवा में बुधवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए। इससे पहले गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं था। स्वास्थ्य सेवा

गोवा में संक्रमण के तीन मामले सामने आए

Article Advertisement

पणजी, 26 मार्चगोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं और तीनों संक्रमित व्यक्ति हाल में विदेश यात्रा से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोवा में बुधवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए।

Article Advertisement

इससे पहले गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं था। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने यहां देर रात जारी बयान में बताया कि गोवा में कोविड-19 संक्रमण के जो तीन संदिग्ध थे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों मरीजों की आयु 25, 29 और 55 वर्ष है और तीनों पुरुष हैं। वे स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से गोवा लौटे थे। उन्होंने बताया कि मरीजों को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और तीनों की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य मरीजों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य देखभाल सेवा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने गोवा में कोविड-19 के तीन मरीज सामने आने की पुष्टि की। सावंत ने कहा कि इन मरीजों की हालत अभी तक स्थिर है। अब उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें भी पृथक किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि सरकार हर तरह की सावधानी बरत रही है और संक्रमण से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read