अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती

कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। छिटही हनुमाननगर पंचायत से तीसरी बार कृष्ण कुमार राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि राय को 371 मतों से पराजित किया। कृष्ण कुमार राय को 746 मत मिले। झिल्

कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती

Article Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। छिटही हनुमाननगर पंचायत से तीसरी बार कृष्ण कुमार राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि राय को 371 मतों से पराजित किया। कृष्ण कुमार राय को 746 मत मिले। झिल्लाडुमरी पंचायत से वीरेंद्र मंडल ने अपने प्रतिद्वंदी मो. महिबुल्लाह को 415 मतों से पराजित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल को 856 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी मो. महिबुला को 441 मत प्राप्त हुए। पिपराखुर्द पंचायत से प्रदीप कुमार झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परमेश्वर गुप्ता को 119 मतों से हराया। प्रदीप कुमार झा को 299 मत और परमेश्वर गुप्ता को 180 मत मिले। मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही हे। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों की पूरी जांच कर ही मतगणना स्थल के अंदर जाने दिया जा रहा है।छातापुर से एप्र के अनुसार सुरपत सिंह प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचवें चरण का पैक्स चुनाव की मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरू हुआ। छातापुर पंचायत से गौरीशंकर भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुन्दन कुमार को 580 मतों से पराजित किया। उधमपुर पंचायत से स्वेता कुमारी ने महेश कुमार यादव को, कटहरा पंचायत से दयानंद चौपाल ने परमानंद यादव को, घीवहा से इन्द्रनानंद पाठक ने नरेश पाठक को, ग्वालपाड़ा से मनोज भगत ने सचितानंद यादव को, चरणै से रमेश यादव ने विमलेश यादव को, चुन्नी से सदानंद चौधरी ने मंजेश कुमार को पराजित किया। लालगंज, मधुबनी और लक्ष्मीपुर खूंटी पैक्स पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। मतगणना को लेकर वरीय पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक अमरदीप पासवान, एसडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीपीओ गणपति ठाकुर, राजस्व पदाधिकारी कुमार अभिषेक, श्यामसुंदर कुमार, थानाध्यक्ष अनमोल कुमार आदि मौजूद रहे। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद के सात पंचायत के परिणाम घोषित कर दिए गए है। मतगणना कार्य जारी था। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read