अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

देश की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार

देश की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस लाइन परिसर में धरना दिया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्री राष्ट्रीय और चार सूत्री स्थानीय मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।वक्ताओं ने देश में भीषण बेरो

देश की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार

Article Advertisement

देश की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस लाइन परिसर में धरना दिया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्री राष्ट्रीय और चार सूत्री स्थानीय मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।वक्ताओं ने देश में भीषण बेरोजगारी, बेहाल अर्थव्यवस्था, कृषि क्षेत्र में संकट आदि के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वेंटीलेटर पर है। भारत में वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। युवा शक्ति बदहाली और बेरोजगारी के कगार पर खड़ी है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने 18 से 23 वर्ष उम्र के 75 प्रतिशत युवा कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। पिछले छह सालों में जीडीपी सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। वक्ताओं ने कहा कि नया निजी निवेश 16 सालों में सबसे निचले स्तर पर आ गया है। घरेलू बचत 20 वर्षों में सबसे कम है। औद्योगिक वृद्धि सिकुड़ कर 1.1 प्रतिशत रह गई है। देश का निर्यात भी गिर गया है। वक्ताओं ने कहा कि बिजली सेक्टर भी निगेटिव में चल रहा है। बैंकों का एनपीए बढ़कर आठ लाख करोड़ तक पहंुच गया है। इस सरकार में पांच साल में बैंक धोखाधड़ी के लगभग 25 हजार मामले उजागर हुए हैं। इससे बैंकों को 175255 करोड़ का चूना लग गया है।वक्ताओं ने कहा कि कृषि क्षेत्र में जीडीपी पहली तिमाही में गिरकर दो प्रतिशत रह गई है। एक तरफ किसानों को फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ कृषि क्षेत्र में इनपुट पर भारी टैक्स झेलनी पड़ रही है। वक्ताओं ने प्रखंडों और अंचलों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि बिना रिश्वत किसी कार्यालय में कोई काम नहीं होता है। उन्होंने भूमि विवाद का समाधान एक तय समय में करने, पुलिस संरक्षण में शराब की बिक्री पर रोक लगाने और एसपी से सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से एक सामान व्यवहार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रो. विमल यादव की अध्यक्षता में हुए धरना में पर्यवेक्षक अनिता यादव, विजय गुप्ता, सूर्य नारायण यादव, अनोखा देवी, नरेश मिश्र, जयप्रकाश चौधरी, सुभाष सिंह, शत्रुघन चौधरी, सूर्य नारायण मेहता, डॉ. रमेश यादव, अभय तिवारी, लक्ष्मण झा नन्हें, मो. सगीर आलम, महेश पांडेय, सरफराज आलम, मनोज सिन्हा, ललन यादव, पंकज मिश्र, हिलेरियन सिंह, उपेन्द्र राम, अब्दुल मतीन थे।कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को धरना पर बैठे कार्यकर्ता। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read