अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,041 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,36,78,786 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,99,620 हुई, जो 191 दिन में सबसे कम संख्या है। केन्द्री

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

Article Advertisement

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,041 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,36,78,786 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,99,620 हुई, जो 191 दिन में सबसे कम संख्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 276 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,47,194 हो गई। देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 3,856 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 92 दिन से एक दिन में कोविड-19 के 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 94 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,29,31,972, लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 86 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 276 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 165 और महाराष्ट्र के 36 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,47,194 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,870, कर्नाटक के 37,726, तमिलनाडु के 35,490 , दिल्ली के 25,085 , केरल के 24,603 , उत्तर प्रदेश के 22,890 और पश्चिम बंगाल के 18,736 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read