देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई।
वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 71 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,352 हो गई।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,379 की कमी दर्ज की गई है।
स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,70,514 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 78.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है।
संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,61,926 हो गई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.04 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे।
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 71 मामलों में से 59 मामले केरल से थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अब तक कुल 5,16,352 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,765, केरल के 67,197, कर्नाटक के 40,033, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,145, उत्तर प्रदेश के 23,492 और पश्चिम बंगाल के 21,193 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत
देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
