अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,375 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30,000 से कम है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,36,643 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.70 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.98 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,578 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 106 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से उबरने होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,48,291 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, जिन 248 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 120 की केरल में और 59 की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में इस महामारी से 4,50,375 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,39,470 लोगों ने, कर्नाटक में 37,866 ने, तमिलनाडु में 35,754 ने, केरल में 26,072 ने, दिल्ली में 25,088 ने, उत्तर प्रदेश में 22,896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,882 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read