अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट पूर्णिया, 14 जून (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाने के पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित एक कोरियर कंपनी के दफ्तर से रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपए लूट लिए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांड

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

Article Advertisement

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट पूर्णिया, 14 जून (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाने के पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित एक कोरियर कंपनी के दफ्तर से रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपए लूट लिए ।

Article Advertisement

पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है । मरंगा थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूछताछ के क्रम में उक्त कोरियर कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार वर्मा ने पांडे को बताया कि अपराधी सात की संख्या में थे और सभी के हाथ में पिस्तौल और देसी कट्टा था। सभी अपराधी मास्क लगाने के साथ हेलमेट भी पहने हुए थे। उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ जून तक लॉकडाउन था और नौ जून से शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी है । बिहार में नौ जून से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे अपराह्न तक खुलने के सरकारी आदेश के विरूद्ध कोरियर कंपनी का यह कार्यालय रविवार की रात्रि 10 बजे तक खुला हुआ था ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read