अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

देश में एक दिन में कोविड-19 के 11,850 नये मामले, 555 मरीजों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 के 11,850 नये मामले, 555 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में

देश में एक दिन में कोविड-19 के 11,850 नये मामले, 555 मरीजों की मौत

Article Advertisement

देश में एक दिन में कोविड-19 के 11,850 नये मामले, 555 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारियां सामने आईं। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो कुल संक्रमण का 0.40 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,108 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। यह पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। देश में संक्रमितों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। पिछले 24 घंटो में जिन 555 मरीजों की कोविड से मौत हुई है उनमें 471 केरल से और 41 महाराष्ट्र से हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,63,245 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,516 लोग, कर्नाटक के 38,140 लोग, तमिलनाडु के 36,259 लोग, केरल के 35,511 लोग, दिल्ली के 25,093 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,905 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,294 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read