अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंट

Article Advertisement

boloindia.in
India

देश में कोविड-19 के 23,529 नए मामले, 311 और लोगों की मौत

देश में कोविड-19 के 23,529 नए मामले, 311 और लोगों की मौत नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है। क

देश में कोविड-19 के 23,529 नए मामले, 311 और लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 23,529 नए मामले, 311 और लोगों की मौत नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 311 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,062 हो गई। देश में अभी 2,77,020 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,500 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.85 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 56,89,56,439 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,06,254 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत है, जो पिछले 97 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,30,14,898 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 88.34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 311 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 155 लोग और महाराष्ट्र के 49 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,48,062 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,39,011 लोग, कर्नाटक के 37,780 लोग, तमिलनाडु के 35,550 लोग, दिल्ली के 25,087 लोग, केरल के 24,965 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,892 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,778 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read