देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई, जबकि दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत को पार कर गई, जो बीते चार महीने में सबसे अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 21 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,020 हो गई है।
वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92,576 से बढ़कर 94,420 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,844 की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.39 फीसदी है।
दैनिक संक्रमण दर 139 दिन के अंतराल के बाद पांच प्रतिशत को पार कर गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4,27,87,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 197.11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिन 21 संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें केरल के छह, महाराष्ट्र के पांच, दिल्ली के चार, गोवा व पंजाब के दो-दो और जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं।
India
देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई, जबकि दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत को पार कर गई, जो बीते चार महीने में सबसे अधिक है।

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


