राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मॉल, सिनेमाघरों, साप्ताहिक बाजारों, मेट्रो सेवाओं और धार्मिक स्थानों को संक्रमण फैलाने वाले सबसे संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए सभी जिलाधिकारियों इन जगहों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करने का प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को जारी एक आदेश में, संभागीय आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मामले कम हैं, वहां भी गहन निगरानी की जानी चाहिए।
उन्होंने उल्लेख किया कि आम तौर पर जनता के लिए जांच, निगरानी, पृथकवास, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार और विशेष रूप से साप्ताहिक बाजारों, वाहनों, मॉल, सिनेमाघरों, धार्मिक और सामाजिक सभा और बैंक्वेट हॉल में जाने वाले लोगों के लिए समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।
खिरवार ने आदेश में कहा, "साप्ताहिक बाजार, सिनेमाघर, मॉल, मेट्रो सेवा, धार्मिक स्थल आदि जैसे कई सुपरस्प्रेडर क्षेत्र हैं।
सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को इन क्षेत्रों में दिशानिर्देशों को लागू करने के अपने प्रयासों और आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) अभियान को तेज करना चाहिए।" संभागीय आयुक्त ने डीएम को व्यक्तिगत रूप से इन गतिविधियों की निगरानी करने और इन प्रयासों को "सर्वोच्च प्राथमिकता" के आधार पर तेज करने के लिए कहा है।
आदेश में कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है और संक्रमण दर भी बढ़ रही है।
उसमें कहा गया कि यह देखा गया है कि आम जनता के बीच कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है।
मंगलवार को, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश दिया था कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव और सभा नहीं होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,101 नए मामले आए हैं, जो तीन महीने में सबसे अधिक हैं, जबकि चार लोगों की बीमारी से मौत हो गई।
पिछले साल 24 दिसंबर के बाद यह पहली बार है जब शहर में 1,000 से अधिक कोविड-19 मामले सामने आए हैं।
Article Advertisement
Education
मॉल, धार्मिक स्थलों जैसे कोविड सुपरस्प्रेडर क्षेत्रों में दिशानिर्देश लागू करने के प्रयास तेज करें: दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों से कहा
राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मॉल, सिनेमाघरों, साप्ताहिक बाजारों, मेट्रो सेवाओं और धार्मिक स्थानों को संक्रमण फैलाने वाले सबसे संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए सभी जिलाधिकारियों इन जगहों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करने का प्रयास तेज करने का निर्देश दि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
