कोविड-19 : भारत में ओमीक्रोन स्वरूप के 309 मरीजों समेत कुल 16,764 नए मामले नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है।
India
कोविड-19 : भारत में ओमीक्रोन स्वरूप के 309 मरीजों समेत कुल 16,764 नए मामले
कोविड-19 : भारत में ओमीक्रोन स्वरूप के 309 मरीजों समेत कुल 16,764 नए मामले नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। साथ ही कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई के

Article Advertisement
Article Advertisement
साथ ही कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।
भारत में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन के मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए।
इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए।
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है।
भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है।
27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे।
मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गयी।
देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गयी जो 88 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है जो 47 दिनों से एक प्रतिशत से कम है।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,66,363 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 144.54 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 220 मामले सामने आए हैं, उनमें से 164 मामले केरल और 22 मामले महाराष्ट्र में सामने आए।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,080 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,518 लोग, केरल के 47,441 लोग, कर्नाटक के 38,327 लोग, तमिलनाडु के 36,765 लोग, दिल्ली के 25,107 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,915 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,757 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
