कोविड-19 : भारत में 81 दिन बाद 60,000 से कम मामले नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) भारत में 81 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 60,000 से कम दर्ज किए गए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गयी है।
इसके साथ ही अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है।
India
कोविड-19 : भारत में 81 दिन बाद 60,000 से कम मामले
कोविड-19 : भारत में 81 दिन बाद 60,000 से कम मामले नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) भारत में 81 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 60,000 से कम दर्ज किए गए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गयी है। इसके साथ ही अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्

Article Advertisement
Article Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं।
इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,86,713 हो गयी है।
मौत के नए मामले 63 दिन में सबसे कम हैं।
रविवार सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.44 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी।
इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत है।
यह लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 3.43 प्रतिशत रह गई है।
महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 38वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,87,66,009 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है।
इसने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 27,66,93,572 खुराक लगायी जा चुकी हैं।
भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए थे।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
महामारी से पिछले 24 घंटे में जिन 1,576 और लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से 682 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 180 की तमिलनाडु, 161 की कर्नाटक और 115 लोगों की मौत केरल में हुई है।
देश में अभी तक 3,86,713 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।
इनमें सबसे अधिक 1,17,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 33,763 की कर्नाटक, 31,015 की तमिलनाडु, 24,907 की दिल्ली, 22,132 की उत्तर प्रदेश, 17,295 की पश्चिम बंगाल, 15,802 की पंजाब और 13,377 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
