अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

कोविड-19 के 1,189 नए मामले, 22 लोगों की मौत

कोविड-19 के 1,189 नए मामले, 22 लोगों की मौत बेंगलुरु, 22 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में कोविड-19 के 1,189 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29.38 लाख और 37,145 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में फिलहा

कोविड-19 के 1,189 नए मामले, 22 लोगों की मौत

Article Advertisement

कोविड-19 के 1,189 नए मामले, 22 लोगों की मौत बेंगलुरु, 22 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में कोविड-19 के 1,189 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29.38 लाख और 37,145 हो गई।

Article Advertisement

स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में फिलहाल 20,556 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,456 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 28,80,889 हो गई। केरल से लगा दक्षिण कन्नड़ जिला संक्रमण से बेहद प्रभावित है। यहां संक्रमण के 286 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई, जो कि राज्य में सबसे ज़्यादा है। इसके बाद बेंगलुरु अर्बन से 267 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि रविवार को 1,25,158 नमूनों की जांच हुई। राज्य में अब तक 4.19 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं रविवार को कोविड-19 रोधी टीके की 1,50,127 खुराक दी गई। राज्य में अब तक 3.69 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read