अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

कोविड 19 को लेकर पेरिस में नया खतरा, पानी में कोरोना वायरस मिला

संक्रामक महामारी कोरोना वायरस का एक और बड़ा खतरा सामने आया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर में पानी में भी कोविड-19 के विषाणु पाए गए हैं। शहर के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी सेलिया ब्लाउल ने बताया कि पेरिस के गैर पीने योग्य पानी में नए कोरोना वायरस के 'माइनसक्यूल' सूक्ष्म निशान पाए गए है

कोविड 19 को लेकर पेरिस में नया खतरा, पानी में कोरोना वायरस मिला

Article Advertisement

संक्रामक महामारी कोरोना वायरस का एक और बड़ा खतरा सामने आया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर में पानी में भी कोविड-19 के विषाणु पाए गए हैं। शहर के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी सेलिया ब्लाउल ने बताया कि पेरिस के गैर पीने योग्य पानी में नए कोरोना वायरस के 'माइनसक्यूल' सूक्ष्म निशान पाए गए हैं।

Article Advertisement

यह पानी सड़कों की सफाई आदि में इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पीने के पानी के दूषित होने का कोई खतरा नहीं है। ब्लाउल ने बताया कि पेरिस जल प्राधिकरण की प्रयोगशाला ने राजधानी के चारों ओर से एकत्रित 27 नमूनों में से चार में वायरस की सूक्ष्म मात्रा का पता लगाया है। एहतियात के तौर पर इन केंद्रों को तत्काल बंद कर दिया गया। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। चीन ने वुहान को कम जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया वहीं कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे वुहान को चीन ने कम जोखिम वाला इलाका घोषित किया है। हालांकि, कुछ दिन पहले शहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या संबंधी आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। चीन की राज्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जोखिम का आकलन नए मामलों के आधार पर किया जाता है। जिन शहरों, काउंटी और जिलों में बीते 14 दिन में किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई हो, उसे कम जोखिम वाले इलाके की श्रेणी में रखा जाता है। जहां 50 से कम मामले हों या अधिक मामले होने के बावजूद बीमारी फैल नहीं रही हो, उन्हें मध्यम जोखिम की श्रेणी में रखा जाता है। जहां 50 से अधिक मामले और बीमारी फैल रही हो उन्हें उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read