अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बेटी को जहर दे कर मां ने की आत्महत्या

नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिला कर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ

बेटी को जहर दे कर मां ने की आत्महत्या

Article Advertisement

नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिला कर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी ढाई वर्ष की बेटी थी।

Article Advertisement

डीसीपी ने बताया कि दो दिन पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद शिवम घर से कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद शिवम की पत्नी ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read