अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Crime: जेल में बंद कैदी के इलाज के लिए पहुंची थी महिला डॉक्टर, हुई छेड़खानी

Crime: जेल में बंद कैदी के इलाज के लिए पहुंची थी महिला डॉक्टर, हुई छेड़खानी Samastipur: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में बंद कैदियों का इलाज करने गई महिला डॉक्टर के साथ एक कैदी पर छेड़खानी का आरोप लगा है. वहीं छेड़खानी की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. समस्तीपुर के सिविल सर्जन

Crime: जेल में बंद कैदी के इलाज के लिए पहुंची थी महिला डॉक्टर, हुई छेड़खानी

Article Advertisement

Crime: जेल में बंद कैदी के इलाज के लिए पहुंची थी महिला डॉक्टर, हुई छेड़खानी Samastipur: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा में बंद कैदियों का इलाज करने गई महिला डॉक्टर के साथ एक कैदी पर छेड़खानी का आरोप लगा है. वहीं छेड़खानी की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. समस्तीपुर के सिविल सर्जन एसके चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दलसिंहसराय के डीएसपी और एसडीओ से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है. हालांकि उपकारा अधीक्षक ने बताया है कि कैदी बीमार था, जिस कारण संभव है उसका हाथ इधर-उधर हो गया होगा क्योंकि जिस समय छेड़खानी की बात कही जा रही है, उस समय पर्याप्त मात्रा में वहां पर फोर्स भी उपलब्ध थे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बंदियों के बीमार होने की सूचना पर जेल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर शनिवार को दलसिंहसराय उपकारा में महिला जांच करने के लिए गई थी. इसी दौरान शिवम कुमार नामक एक कैदी के बीमार होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस के साथ उक्त बंदी को देखने के लिए जेल पहुंची महिला डॉक्टर को भेजा गया. जब महिला डॉक्टर बंदी की जांच कर रही थी तो इसी दौरान उक्त बंदी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. इस घटना से नाराज होकर वह तुरंत ही जेल से बाहर निकल गई और पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी. सिविल सर्जन एसके चौधरी ने बताया कि यह घटना निंदनीय है. चूंकि डॉक्टर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जेल के अंदर बंदियों को देखने के लिए जाते हैं. अगर उनके साथ दुर्व्यवहार होता है तो फिर बीमार कैदियों का इलाज कैसे संभव हो पाएगा. इस मामले को लेकर दलसिंहसराय के डीएसपी और एसडीओ को सूचना दी गई है और जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है. वहीं पीड़ित डॉक्टर का मोबाइल बंद है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read