अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

सेल्फी लेना पति को पड़ा महंगा, कलयुगी पत्नी ने कर दिया ये हाल

एक पत्नी ने अपने ही पति के भरोसे का गलत फायदा उठाया है. सेल्फी लेने के बहाने पहले तो पति को पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पत्नी ने जिंदा ही पति को जलाने की कोशिश की, लेकिन आग देखकर मौके पर गांव वाले पहुंच गए और युवक को बचाया.   कहते हैं कि पति पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता

सेल्फी लेना पति को पड़ा महंगा, कलयुगी पत्नी ने कर दिया ये हाल

Article Advertisement

एक पत्नी ने अपने ही पति के भरोसे का गलत फायदा उठाया है. सेल्फी लेने के बहाने पहले तो पति को पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पत्नी ने जिंदा ही पति को जलाने की कोशिश की, लेकिन आग देखकर मौके पर गांव वाले पहुंच गए और युवक को बचाया.   कहते हैं कि पति पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है. इस रिश्ते में सबसे ज्यादा भरोसा होता है. भरोसे पर ही ये रिश्ता टिका होता है, लेकिन मुजफ्फरपुर से इस रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति के भरोसे का गलत फायदा उठाया है. सेल्फी लेने के बहाने पहले तो पति को पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पत्नी ने जिंदा ही पति को जलाने की कोशिश की, लेकिन आग देखकर मौके पर गांव वाले पहुंच गए और युवक को बचाया. पत्नी ने पति को जिंदा जलाया घटना मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की है. जहां पत्नी ने अपने ही पति को जिंदा जलाने की कोशिश की है. मामले को लेकर बताया जा रहा यही कि पत्नी ने पहले पति को ये कहा कि उसे अलग अंदाज में सेल्फी लेनी है. उसने पति को इस बात के लिए मना लिया और घर के बाहर ले गई. जहां पति को एक पेड़ से बांध दिया. जब तक पति कुछ समझ पाता पत्नी ने केरोसिन छिड़कना शुरू कर दिया और आग लगा दी. गनीमत रही के वक्त रहते आस पास के लोगों ने ये देख लिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बचा लिया. आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिबगंज में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने धोखे से उसे पेड़ से बांध दिया और जान लेने की नियत से आग लगा दी. स्थानीय लोगों ने मुझे बचा लिया वरना आज मैं जिंदा नहीं होता. वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया है. पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read