एमएस धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी की बिहार में हत्या, IND-PAK मैच के बाद अपराधी ने मारी गोली Crime News: बिहार के भागलपुर में टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. Crime News: बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. रविवार रात 10 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी संजीव झा हिरासत में, पुरानी रंजिश की आशंका हत्या का आरोप टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा पर लगा है. जिसे पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि 2017 में संजीव, अरुण मंडल पर फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है. उसी साल प्रभु नारायण ने भी उसकी पिटाई की थी, जिससे दोनों के बीच रंजिश थी. हत्या की वजह कॉलेज के बगीचे से जुड़े 12 लाख रुपये के बकाया विवाद को भी माना जा रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद चली गोली मृतक के भाई सत्यम के अनुसार, “भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद हम दोनों क्वार्टर में बात कर रहे थे. तभी संजीव वहां पहुंचा और अचानक पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी. हमने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस की जांच जारी घटना के बाद तीन थानों की पुलिस और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने संजीव झा के पिता और मृतक के भाई सत्यम से पूछताछ की है. डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा.
Sports
एमएस धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी की बिहार में हत्या, IND-PAK मैच के बाद अपराधी ने मारी गोली
एमएस धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी की बिहार में हत्या, IND-PAK मैच के बाद अपराधी ने मारी गोली Crime News: बिहार के भागलपुर में टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे. वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Bihar
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही; अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

Seemanchal
दिवाली और छठ पर बिहार के यात्रियों को राहत, 155 विशेष बसें चलेंगी; पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से भी मिलेगी सुविधा
Trending News
#1
रणबीर कपूर अगले 2-3 साल में बनेंगे निर्देशक, बोले- बतौर अभिनेता यह मेरा आखिरी दशक
11 views
#2दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल
10 views
#3AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें
8 views
#4AI हैकिंग का बढ़ता खतरा: CERT-In ने भारतीय Fintech कंपनियों को जारी किया Critical अलर्ट
8 views
#5बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही; अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
7 views
#6दिवाली और छठ पर बिहार के यात्रियों को राहत, 155 विशेष बसें चलेंगी; पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से भी मिलेगी सुविधा
7 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15212 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6775 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6024 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5669 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5262 views
