बिहार में अपराधियों ने कारोबारी को मारी तीन गोली, जा रहे थे झारखंड - CRIMINALS SHOT BUSINESSMAN IN GAYA बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. कारोबारी को निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही. गया : बिहार के गया में नेशनल हाईवे 2 पर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. छिनारी पुल के समीप बीती रात अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दी . एक के बाद एक तीन गोलियां मारे जाने की खबर है. गया में कारोबारी को मारी गोली : गया शहर के डेल्हा धनिया बगीचा के रहने वाले विजय कुमार भदानी लहसुन व्यवसाई हैं. वह अपने कारोबार के संबंध में कार से झारखंड के टाटा जा रहे थे. छिनारी पुल के पास कार पंक्चर हो गया. कार का पंक्चर बनाने के बाद जैसे ही गाड़ी खुलने वाली थी, तभी अपराधी आ धमके. लूट का विरोध किया तो हुआ हमला : तीन-चार की संख्या में मौजूद अपराधी हथियार से लैस थे. अपराधियों ने मौके पर पहुंचते ही लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी. इस क्रम में विरोध करने पर विजय कुमार भदानी को तीन गोली मार दी. चालक को भी पीटा. अपराधियों की गोली चालक के बगल से गुजर गई जिससे उसकी जान बाल-बाल बची. घायल कारोबारी गया के नामचीन व्यवसाई प्रमोद लडडू भंडार के संचालक प्रमोद भदानी के नजदीकी रिश्तेदार हैं. स्थिति गंभीर, पटना रेफर : इस घटना की जानकारी चालक ने परिजनों और डायल 112 को दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. डायल 112 की टीम के द्वारा घायल कारोबारी विजय कुमार भदानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. ''अपराधी तीन से चार की संख्या में पहुंचे थे. लूटपाट की मंशा से वे आए थे. विरोध करने पर गोली चलानी शुरू कर दी. मेरे साथ भी मारपीट की गई है. गोली भी चलायी गई पर हम बच गए.''- नितेश कुमार गुप्ता, कार चालक फॉरेंसिक और टेक्निकल सेल की टीम कर रही जांच : वहीं, इस घटना की छानबीन तेज कर दी गई है. एसएसपी के द्वारा इस मामले को लेकर शेरघाटी एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. इसमें फॉरेंसिक और टेक्निकल सेल की टीम को शामिल किया गया है. अपराधियों की तलाश हो रही है. ''बीती रात को सूचना मिली कि छिनारी पुल के समीप अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है. घटना की जानकारी के बाद इसे गंभीरता से लिया गया है. सिटी एसपी गया के मार्गदर्शन में एसडीपीओ शेरघाटी 2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.''- आनंद कुमार, गया, एसएसपी
Article Advertisement
Education
बिहार में अपराधियों ने कारोबारी को मारी तीन गोली, जा रहे थे झारखंड - CRIMINALS SHOT BUSINESSMAN IN GAYA
बिहार में अपराधियों ने कारोबारी को मारी तीन गोली, जा रहे थे झारखंड - CRIMINALS SHOT BUSINESSMAN IN GAYA बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. कारोबारी को निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही. गया : बिहार के गया में नेशनल हाईवे 2 पर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
