अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मास्केट व पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

मास्केट व पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर चम्पानगर वार्ड 1 में छापेमारी कर एक मास्केट, एक पिस्तौल, एक गोली और लूट की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा। शनिवार को राघोपुर थाना में एएसपी रामानंद कुमार कौशल ने बता

मास्केट व पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Article Advertisement

मास्केट व पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर चम्पानगर वार्ड 1 में छापेमारी कर एक मास्केट, एक पिस्तौल, एक गोली और लूट की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा।

Article Advertisement

शनिवार को राघोपुर थाना में एएसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चम्पानगर वार्ड 1 में धनंजय कुमार के घर में कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग जमा हैं। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने धनंजय कुमार के घर में छापेमारी की तो एक मास्केट, एक पिस्तौल, एक गोली और लूट की एक बाइक को बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक बदमाश भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाश का नाम पता का पता चल गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सरोज कुमार, हवलदार अनिल कुमार, सिपाही राजेश कुमार, राजबली प्रसाद, चंद्रकिशोर यादव को पुरस्कृत करने के लिए एसपी से अनुशंसा की जाएगी। शुक्रवार को राघोपुर थाना में गिरफ्तार बदमाश के साथ एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read