अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

लोक अभियोजक व एक अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोक अभियोजक व एक अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने झुंझुनू में अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) न्यायालय, चिड़ावा के लोक अभियोजक व टाईपिस्ट (निजी व्यक्ति) को 55 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवा

लोक अभियोजक व एक अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार

Article Advertisement

लोक अभियोजक व एक अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने झुंझुनू में अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) न्यायालय, चिड़ावा के लोक अभियोजक व टाईपिस्ट (निजी व्यक्ति) को 55 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Article Advertisement

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध थाना चिड़ावा में दर्ज मामले में मदद करने व मुलजिम कम करने की एवज में एडीजे न्यायालय चिड़ावा के लोक अभियोजक (पीपी) मोहम्मद खादिम व पुलिस थाना चिड़ावा के कांस्टेबल (रीडर) अनिल कुमार द्वारा 55 हजार रुपये की राशि रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई की। इसमें आरोपी लोक अभियोजक मोहम्मद खादिम द्वारा रिश्वत के 55 हजार रूपये जितेन्द्र कुमार टाइपिस्ट (निजी व्यक्ति) को दिलवाने पर दोनों को मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चिड़ावा के थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण (पुलिस निरीक्षक) व कांस्टेबल (रीडर) अनिल कुमार, एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read