अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

रिश्वत मामले में सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार

रिश्वत मामले में सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार जयपुर, 29 मई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में पाली जिले से एक सरपंच सहित तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत का सरपंच गुलाब सिंह भी शामिल है। ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि

रिश्वत मामले में सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार

Article Advertisement

रिश्वत मामले में सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार जयपुर, 29 मई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में पाली जिले से एक सरपंच सहित तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत का सरपंच गुलाब सिंह भी शामिल है।

Article Advertisement

ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसकी कब्जाशुदा भूमि पर मकान बनाने कार्य को निर्बाध रूप से करने देने व उक्त भूमि को आबादी में रूपान्तरित करने की एवज में प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत का सरपंच गुलाबसिंह अपने दलाल महेन्द्र सिंह के माध्यम से एक लाख 35 हजार रूपये रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को ट्रेप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दलाल महेन्द्र सिंह तथा उसके साथी सोनू सिंह (दोनों प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से 80 हजार रुपये कथित रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में सरपंच गुलाबसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read