भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार मामला पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग का प्रदीप कुमार नायक पूर्वी चंपारण : मामला पूर्वी चंपारण मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का है ।यहां उच्च अधिकारी के द्वारा दिए गए आदेशों को कर्मचारियों ने मज़ाक बना कर रख दिया है।
Education
भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार मामला पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग का
भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार मामला पूर्वी चंपारण शिक्षा विभाग का प्रदीप कुमार नायक पूर्वी चंपारण : मामला पूर्वी चंपारण मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का है ।यहां उच्च अधिकारी के द्वारा दिए गए आदेशों को कर्मचारियों ने मज़ाक बना कर रख दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहें है की लिपिक गौरीशंकर महतो

Article Advertisement
Article Advertisement
हम ऐसा इसलिए कह रहें है की लिपिक गौरीशंकर महतो जिन्हे नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र जॉच हेतु निगरानी संभाग प्रभारी प्राधिकृत किया गया था।
उन्होंने गैर जिम्मेदाराना तरीके से वरीय पदाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए इस कार्य में उन्होंने सदैव असहयोगात्मक रवैया अपनाया।
गौरीशंकर महतो की स्वेच्छाचारिता से डी.पी.ओ स्थापना क्षुब्ध होकर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को पत्रांक 622 दिनांक 20/02/2021 को विभागीय पत्र भेजा।
डी पी ओ ने आर डी डी को लिखा पत्र डी पी ओ (स्थापना) ने लिपिक गौरी शंकर महतो को ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाह रवैया को देखते हुए करवाई के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन-2123 दिनांक 25.05.2021 द्वारा श्री महतो को विषयोक्त कार्य समय पूरा करने का आदेश दिया गया था कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं देखते हुए उन्हें दूरभाष पर बार-बार स्मारित किया गया,पृच्छा करने के बावजूद ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना उनके कार्य प्रणाली को संदिग्ध सिद्ध करता है।
लिपिक के वाटसऐप नंबर पर कार्यालय के द्वारा दिनांक 27. 05.2021 एवं दिनांक 28.05.2021 को सचिका को उपस्थापित करने का निर्देश देने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं करने की स्थिति में के पत्रांक-2132 दिनांक 01.06.2021 द्वारा उन्हें चेतावनी भी दी गई, फिर भी उनके क्रियाकलाप में कोई सुधार नहीं होने की स्थिति में स्थापना प्रभारी के द्वारा बार बार स्मारित किया जाता है . उन्हे प्रति दिन उपस्थित रहकर डाटा अपलोड कराने का आदेश दिया गया लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं किये है।
उनका यह कृत अत्यंत लापरवाही अवज्ञा एवं कर्मचारी आचार संहिता के प्रतिकूल है।
उनके इन कृत्यों के लिए कार्यालीय पत्रांक-1913 दिनांक-05.06.2020 एवं पत्रांक- 109 दिनांक 18.01.2021 द्वारा उनसे कारण पृच्छा की जा चुकी है लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नही दिया गया है।इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर को पत्रांक 022 दिनांक-20.02.2021 द्वारा संज्ञान में देते हुए कार्रवाई हेतु आग्रह किया जा चुका है।
आर डी डी ने लिपिक को पाया दोष उपनिदेशक ने उस पत्र के आलोक में गौरीशंकर महतो को पत्रांक 675 दिनांक 18/06/2021 को एक पत्र जारी किया जिसमें गौरीशंकर महतो को 3 दिनों के अंदर में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया ।
किन्तु आज तक न तो उन्होंने स्पष्टीकरण क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को सुपुर्द किया और ना ही विभाग के द्वारा उन पर कोई कारवाई किया गया।
कई गभीर आरोप है लिपिक पर उनपर ऐसे कई आरोप है जिनसे उन्हे दबंग लिपिक कहने में कोई झिझक नहीं है।
दबंग लिपिक गौरी शंकर महतो के ऊपर 1914 नियोजित शिक्षकों की फाइल हेरा फेरी एवं फर्जी शिक्षको के वेतन भुगतान का भी आरोप है।उनके ऊपर असमय कार्यालय आने का भी गंभीर आरोप है।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसकी गवाही दे रहा है शिक्षा विभाग स्थापना पूर्वी चम्पारण एवं क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से निर्गत पत्र ।
ऐसे गंभीर आरोप होने के बौजूद गौरीशंकर महतो का पद पर बने रहना विभागीय उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है।
इससे साबित होता है कि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय और शिक्षा विभाग के अधिकारी के बीच मिलीभगत का खेल चल रहा है।लगता हैं कि यहां भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
