कोलकाता की ऐसी बेटी जिसने इतिहास बदलने की ठान ली है और उसके लिए साइकिल से ही कोलकाता से दिल्ली के लिए निकल पड़ी है. हैरानी की बात है कि छात्रा अभी 9 वीं क्लास में ही है और जब्जा ऐसा है की लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वेद पंडिता बासु का साथ देने के लिए उसके पिता भी उसके साथ चल पड़े हैं. वेद पंडिता बासु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी बात रखना चाहती है. उनकी ये यात्रा अब कैमूर में पहुंची है जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री से मिलने चली है कोलकाता की बेटी दरअसल देश का नाम इंडिया से बदल कर हिंदुस्तान करने को लेकर कैमूर पहुंचे कोलकता के पिता और बेटी का जोरदार स्वागत किया गया. साइकिल चलाते हुए कोलकाता से कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे. जहां साइकिल पर उन्होंने एक तख्ती भी लगा राखी है कि "इंडिया का नाम बदलकर हिंदुस्तान रखा जाए". वेद पंडिता बासु 9वीं क्लास की छात्रा है. जो 9 अप्रैल को अपने पिता के साथ दिन के 11 बजे साइकिल से कोलकाता से दिल्ली के लिए चली थी. जहां आज वह मोहनिया पहुंची है. अभी उसको दिल्ली जाने में लगभग 15 दिन और लगेंगे. जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से मिलकर अपनी मांगों को रखेगी. इंडिया से बदलकर देश का नाम करना चाहती है हिंदुस्तान वेद पंडिता बासु ने बताया कि इतिहास के किताबों में ईस्ट इंडिया कंपनी की पढ़ाई की तो जब भी इंडियांका नाम सुनती हुं तो उससे ईस्ट इंडिया कंपनी का नाम याद आता है. जिसको देखते हुए इंडिया से बदलकर नाम हिंदुस्तान करवाना चाहती हुं. वेद पंडिता बासु के पिता विश्वरूप बासु ने बताया कि मैं चाय पी रहा था तभी मेरी बेटी ने कहा कि मैं साइकिल लेकर कोलकाता से चल कर दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलना चाहती हूं. हम चाहते हैं कि इंडिया का नाम बदलकर हिंदुस्तान रखा जाए. क्योंकि जब भी मैं इतिहास पढ़ती हूं तो उसमें ईस्ट इंडिया कंपनी का नाम पढ़ने के बाद इंडिया का नाम जब भी सुनती हूं तो ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिलाती है. इसलिए इंडिया का नाम हिंदुस्तान रखने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हूं. मैंने पहले तो मना किया लेकिन वह नहीं मानी तो मैं बोला की गाड़ी लेकर चलता हूं तो उसने मना कर दिया, कहा कि चलना है तो साइकिल लेकर चलो तो फिर मैं उसके साथ अपने बेटे की साइकिल लेकर कोलकाता से 9 अप्रैल को ही चला हुं. 15 दिनों में पहुंच जाएगी दिल्ली पिता ने बताया कि बेटी को अकेले छोड़ नहीं सकता था इसलिए मैं भी उसके साथ चल पड़ा. पूरे रास्ते जगह-जगह पर लोगों ने बेटी का हौसला अफजाई किया है. वेद पंडिता बासु ने बताया कि मैं कोलकाता से 9 अप्रैल को ही दिन के 11 बजे चली हूं. दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करना है. अगले 15 से 16 दिनों में मैं दिल्ली पहुंच जाऊंगी. जब देश के प्रधानमंत्री 4 घंटे सो कर 20 घंटे काम कर सकते हैं तो मैं अपने भारत के लिए इतना भी नहीं कर सकती हुं.
Article Advertisement
Education
कोलकाता की ये बेटी बदलने चली है इतिहास, साइकिल से ही चल पड़ी दिल्ली
कोलकाता की ऐसी बेटी जिसने इतिहास बदलने की ठान ली है और उसके लिए साइकिल से ही कोलकाता से दिल्ली के लिए निकल पड़ी है. हैरानी की बात है कि छात्रा अभी 9 वीं क्लास में ही है और जब्जा ऐसा है की लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वेद पंडिता बासु का साथ देने के लिए उसके पिता भी उसके साथ चल पड़े हैं. वेद पंड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
