अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

दलित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

दलित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन जयपुर, 12 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को राज्य में दलित आदिवासियों महिलाओं व बालिकाओं के उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला व संभाग मुख्यालयों पर राज्यपाल

दलित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

Article Advertisement

दलित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन जयपुर, 12 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को राज्य में दलित आदिवासियों महिलाओं व बालिकाओं के उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

Article Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने जिला व संभाग मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपे। राजधानी जयपुर में सिविल लाईन फाटक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान में आये दिन दलित अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, जिससे दलित समाज में अत्यधिक भय एवं रोष है। मीणा ने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तब-तब दलित अत्याचारों में अत्यधिक वृद्धि होती है और अपराधी एकाएक सक्रिय हो जाते हैं। वहीं भाजपा ने झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड के संदर्भ में तीन सदस्यीय कमेठी गठित की है। यह कमेटी झालावाड़ जाकर सम्पूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट करेगी। कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी को शामिल किया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read