अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ से अधिक का कारोबार

धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ से अधिक का कारोबार धनतेरस पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को दिनभर अलग-अलग दुकानों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। खासकर शाम से ज्वेलरी और बर्तन दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की अधिक भीड़ दिखी। लोगों

धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ से अधिक का कारोबार

Article Advertisement

धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ से अधिक का कारोबार धनतेरस पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को दिनभर अलग-अलग दुकानों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। खासकर शाम से ज्वेलरी और बर्तन दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की अधिक भीड़ दिखी।

Article Advertisement

लोगों में खरीदारी के प्रति जबर्दस्त उत्साह दिखा। धनतेरस पर सबसे अधिक कारोबार ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में हुआ। सर्राफा बाजार में भी कारोबार जमकर हुआ। ऑटो मोबाइल व्यवसाय ने जिले में सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को पीछे छोड़ दिया। ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ का कारोबार किये जाने की बात कही जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक जिले में धनतेरस पर लगभग 55 से 60 करोड़ तक का कारोबार होने की बात कही जा रही है। शहरी इलाकों में ज्वेलरी, टीवी, फ्रिज के अलावा बर्तनों दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही। विभिन्न कंपनियों की बाइक शो-रूम में भारी भीड़ देखी गयी। धनतेरस का दिन शुभ मानते हुए लोगों ने बढ़चढ़ कर सोने और चांदी की जमकर खरीदारी की। सोने और चांदी के सिक्कों के अलावा विभिन्न प्रकार के गहने और चांदी के बर्तन भी खरीदे। इस बार बैंकों और पोस्ट ऑफिस में सिक्कों की बिक्री नहीं होने से बाजार की ज्वेलरी दुकानों में सिक्के की खुब बिक्री हुई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read