दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों से हमला किया।
इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानें आगे क्या हुआ?
बिहार के दरभंगा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू किया।
बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों पर अचानक हुए इस हमले से सभी हैरान रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि, SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इलाके में स्थिति अभी सामान्य है।
अचानक हुआ पथराव यह घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की है।
यहां गांव के दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे कि तभी अचानक समुदाय विशेष के लोग उन पर पथराव करने लगे।
इससे कलश शोभा यात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सबसे पहले मामले को शांत कराया, फिर पूरी सुरक्षा के साथ शोभा यात्रा निकाली।
लोगों में मची अफरा-तफरी बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों ने देखा कि मो. अल्लाउद्दीन की छत पर कुछ लोग जमा होकर शोभा यात्रा से लौट रहे लोगों पर पथराव कर रहे हैं।
वहीं, अचानक हुए इस हमले से सभी लोग हैरान रह गए हैं।
इसके साथ ही इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
इसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।
हालांकि, अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
लेकिन एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है।
अब नियंत्रण में है स्थिति पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन भी समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था।
उस समय बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था।
लेकिन रविवार को नवरात्रि के कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर हुए पथराव से गांव में फिर तनाव फैल गया है।
इस घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
India
दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे
दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों से हमला किया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानें आगे क्या हुआ? बिहा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


