रंगबाज दरोगा ने चौकीदार की कर दी जमकर पिटाई, SP ने किया सस्पेंड बेगूसराय में एक रंगबाज दरोगा को अपनी वर्दी का गुमान इस कदर सिर चढ़ा कि उसने अपने ही अधीनस्थ काम करने वाले एक चौकीदार की जमकर पिटाई कर दी. बेगूसराय में एक रंगबाज दरोगा को अपनी वर्दी का गुमान इस कदर सिर चढ़ा कि उसने अपने ही अधीनस्थ काम करने वाले एक चौकीदार की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं पिटाई के बाद उक्त दरोगा ने चौकीदार को ले जाकर हाजत में बंद कर दिया. ऐसा नहीं है कि आरोपी दारोगा की यह कोई पहली करतूत है, बल्कि 5 दिन पूर्व भी इस दरोगा ने एक व्यवसाई की बेवजह जमकर पिटाई कर दी. हालांकि व्यवसाई के पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जब एक सिपाही ने दरोगा को सीसीटीवी कैमरे के संबंध में बताया तब जाकर व्यवसाई की जान बची. उक्त मामले में व्यवसाई संगठन के द्वारा बखरी के डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई है, तब बखरी के डीएसपी ने व्यवसायियों को न्याय दिलाने की बात कही है. पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र का है. रंगबाज दरोगा ने चौकीदार की कर दी जमकर पिटाई बखरी थाना में ही पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर पासवान ने बखरी थाना के ही एक एसआई राजीव कुमार पर मारपीट सहित जातिसूचक शब्द से गाली देने का आरोप लगाया है. नंदकशोर पासवान ने कहा है कि जब वह रात्रि में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. उसी वक्त एसआई राजीव कुमार गश्ती दल के साथ पहुंचे और उस पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी. जबकि नंदकिशोर पासवान के अनुसार वह गर्मी की वजह से पानी पी रहा था. इतना ही नहीं जब उनका मन पिटाई से नहीं भरा तो नंदकशोर पासवान को ले जाकर राजीव कुमार ने थाने के हाजत में बंद कर दिया. चौकीदार के शरीर पर मौजूद चोट के निशान नंदकिशोर पासवान के शरीर पर मौजूद चोट के निशान यह बताने के लिए काफी है कि किस तरह रंगबाज दरोगा के द्वारा बर्बरता की गई है. वहीं, दूसरे मामले में बखरी के सलोना निवासी अमरदीप सोनी ने उक्त दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 9 जून की रात्रि वह अपने प्रतिष्ठान को बंद कर वापस घर जा रहे थे. हड़बड़ी में वह ताला लगाना भूल गए, लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचे तो बाजार के निजी रक्षक ने उन्हें फोन पर दुकान खुली होने की सूचना दी. तत्पश्चात दौड़े-दौड़े वह अपने प्रतिष्ठान पर आए और ताला लगाकर जैसे ही वापस जा रहे थे. उसी वक्त गश्ती दल के साथ दरोगा जी पहुंच गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी. चौकीदार और एसआई के बीच गस्ती को लेकर विवाद वहीं, इस मामले में एसपी योगेंद्रकुमार ने बताया है कि चौकीदार और एसआई के बीच गस्ती को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद के कारण एसआई और चौकीदार में मारपीट हो गई. इसी से गुस्से में आकर एसआई राजीव कुमार जाने चौकीदार को हाजत में बंद कर दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल एसआई राजीव कुमार झा एवं चौकीदार नंदकिशोर पासवान को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ विभागीय भी अनुशंसा की गई है. बिहार सरकार भी शर्मसार देखा जाए तो उक्त दरोगा की करतूत से जिला प्रशासन ही नहीं बिहार सरकार भी शर्मसार हुई है क्योंकि इस शराबबंदी वाले बिहार में एक तरफ जहां दरोगा जी अपने ही मत हत कर्मचारी पर शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं.वहीं उनकी दबंगई भी साफ देखने को मिल रही है, जबकि हाल के दिनों में राजनीतिक दलों के लोगों ने भी नीतीश सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है. जिस तरह से एक दलित चौकीदार की पिटाई की गई है, उससे सरकार पर भी सवाल खड़ा होना लाजमी है.
Article Advertisement
Business
रंगबाज दरोगा ने चौकीदार की कर दी जमकर पिटाई, SP ने किया सस्पेंड
रंगबाज दरोगा ने चौकीदार की कर दी जमकर पिटाई, SP ने किया सस्पेंड बेगूसराय में एक रंगबाज दरोगा को अपनी वर्दी का गुमान इस कदर सिर चढ़ा कि उसने अपने ही अधीनस्थ काम करने वाले एक चौकीदार की जमकर पिटाई कर दी. बेगूसराय में एक रंगबाज दरोगा को अपनी वर्दी का गुमान इस कदर सिर चढ़ा कि उसने अपने ही अधीनस्थ क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
