अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

आरएसएस ने मनाया विजय दिवस

आरएसएस ने मनाया विजय दिवस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को मां दुर्गा व्यवसायी शाखा के स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार महायज्ञ को विजय दिवस के रूप में में मनाया। मौके पर शाखा के सभी स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार महायज्ञ में दंड प्रहार कर 1971 के शहीदों को आहूति दी। शाखा पालक नीरज कुमार बबलु

आरएसएस ने मनाया विजय दिवस

Article Advertisement

आरएसएस ने मनाया विजय दिवस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को मां दुर्गा व्यवसायी शाखा के स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार महायज्ञ को विजय दिवस के रूप में में मनाया। मौके पर शाखा के सभी स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार महायज्ञ में दंड प्रहार कर 1971 के शहीदों को आहूति दी।

Article Advertisement

शाखा पालक नीरज कुमार बबलु ने कहा कि 16 दिसम्बर 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान 93 हजार पाक सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान कई भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीद सैनिकों के सम्मान में आरएसएस विजय दिवस के रूप में दंड प्रहार महायज्ञ का आयोजन करता है। संघ के स्वयंसेवक एक हजार प्रहार करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू युवाओं को संगठित, दृढ़ निश्चयी, शक्ति संपन्न और पुरुषार्थी बनाना है। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में आरएसएस के बाल, तरुण, प्रौढ़ और व्यावसायी स्वयंसेवक इस महायज्ञ में दंड प्रहार लगाकर अपनी आहूति देते हैं और शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि देते हैं। कार्यक्रम में शाखा की ओर से एक हजार दंड प्रहार करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। मौके पर नगर कार्यवाहक ललन कुमार, जिला संपर्क प्रमुख गुलजार बंटी, जिला प्रचार प्रमुख तरुण कुमार, उपस्थिति प्रमुख संजीव कुमार, स्वयंसेवक दिलीप सिंह, राजकुमार, चिरंजीवी साह, केशव कुमार, नमन कुमार, आर्यन कुमार, आदित्य कुमार, दिव्यम कुमार, पंकज सिंह, कौशल कुमार, केशव कुमार, निशांत कुमार और रौनक कुमार आदि मौजूद रहे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read