अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

अमित शाह की पूर्णिया रैली में जेडीयू कार्यकर्ता भी आएं, जानिए बीजेपी ने क्यों दिया नीतीश की पार्टी को निमंत्रण

अमित शाह की पूर्णिया रैली में जेडीयू कार्यकर्ता भी आएं, जानिए बीजेपी ने क्यों दिया नीतीश की पार्टी को निमंत्रण बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पूर्णिया में शुक्रवार को होने वाली रैली में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायस

अमित शाह की पूर्णिया रैली में जेडीयू कार्यकर्ता भी आएं, जानिए बीजेपी ने क्यों दिया नीतीश की पार्टी को निमंत्रण

Article Advertisement

अमित शाह की पूर्णिया रैली में जेडीयू कार्यकर्ता भी आएं, जानिए बीजेपी ने क्यों दिया नीतीश की पार्टी को निमंत्रण बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पूर्णिया में शुक्रवार को होने वाली रैली में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया है।

Article Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि आरजेडी-कांग्रेस के साथ जाकर नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जेडीयू के ऐसे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारा निमंत्रण है कि पूर्णिया में आयोजित अमित शाह की रैली में अवश्य आएं। जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के कारण जेडीयू के कार्यकर्ताओं का दर्द हमसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता। इस जनसभा में उन सभी का मान-सम्मान पहले के समान ही बरकरार रहेगा। 2024 के बाद नीतीश के पास कोई विकल्प नहीं' संजय जायसवाल ने आश्रम प्रकरण पर कहा कि पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर आरजेडी की योजना का खुलासा कर दिया है। आरजेडी-जेडीयू के आपसी प्रेम और वफादारी का इतिहास देखते हुए यह तय है कि 2024 के बाद नीतीश कुमार के पास कोई विकल्प नहीं होगा। भाजपा 2025 विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद भी उनके आश्रम का ख्याल रखेगी। शाह की पूर्णिया में रैली, किशनगंज का भी दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। पूर्णिया में उनकी विशाल जनसभा होगी। इसके बाद किशनगंज में वे बीजेपी कोर कमिटी की बैठक लेंगे। वे भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read