अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात: मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, जानें पूरा रूट और फायदेBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात: मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, जानें पूरा रूट और फायदे

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया

पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि

पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया
पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह विपक्षी दल के 'हिंदू विरो€धी' चेहरे को दिखाता है। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर अपनी ‘‘नफरत की फैक्ट्री’’ के जरिये भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से और हताश हो गयी है। कई भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए वीडियो में, जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाने गये पादरी को कथित तौर पर गांधी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईसा मसीह ही ‘‘असली भगवान हैं। ... वह एक इंसान के रूप में प्रकट हुए। शक्ति की तरह नहीं...।’’ पादरी कांग्रेस नेता के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ईसा मसीह को भगवान माना जाता है या नहीं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि इस वीडियो ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वास्तविकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने इसे नवरात्र की शुरुआत से पहले देवी शक्ति का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ऐसे मामलों में शामिल हुई है क्योंकि पार्टी पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुकी है। पात्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गांधी मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद इनका ‘‘हिंदू-विरोधी’’ चेहरा सामने आता है। पात्रा ने कहा 'क्या यह भारत जोडो है? एक धर्म का दूसरे के तुष्टीकरण के लिए अपमान करना। सामान्य तौर पर कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी की हिंदुओं से नफरत अब कोई छिपा मामला नहीं रह गया है।...राहुल गर्व के साथ इसे अपनी बांह पर पहनते हैं! राहुल गांधी द्वारा वास्तव में 'भारत तोड़ो'। ' इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड हुआ है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।’’ रमेश ने आरापे लगाया, ‘‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पनासरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा घटिया मजाक है। भारत जोड़ो यात्रा की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास बुरी तरह विफल होंगे।’’ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पादरी के साथ गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र वास्तविक ईश्वर है न कि कोई शक्ति या अन्य भगवान।’’ पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था, ‘मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।’ भारत जोड़ो, भारत तोड़ो के प्रतीकों के साथ ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read