अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

नवादा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 10 लाख रुपए झपटे, थाने से महज 100 गज दूर हुई वारदात; तमाशबीन बने रहे लोग

नवादा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 10 लाख रुपए झपटे, थाने से महज 100 गज दूर हुई वारदात; तमाशबीन बने रहे लोग नवादा जिले के वारिसलीगंज में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक वृद्ध से 10 लाख रुपयों से भरा थैला छीन लिया और रफ्फूचक्कर हो गए। हालांकि बूढ़े व्यक्ति ने बदमाशों को विरोध किया और दौड़ते हुए बाईक की पीछे भी ग

नवादा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 10 लाख रुपए झपटे, थाने से महज 100 गज दूर हुई वारदात; तमाशबीन बने रहे लोग

Article Advertisement

नवादा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 10 लाख रुपए झपटे, थाने से महज 100 गज दूर हुई वारदात; तमाशबीन बने रहे लोग नवादा जिले के वारिसलीगंज में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक वृद्ध से 10 लाख रुपयों से भरा थैला छीन लिया और रफ्फूचक्कर हो गए। हालांकि बूढ़े व्यक्ति ने बदमाशों को विरोध किया और दौड़ते हुए बाईक की पीछे भी गए, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बाजार के लोग एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए, लेकिन वृद्ध की मदद को कोई भी आगे नहीं आया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे की है। बताया जाता है कि वारिसलीगंज थाना से महज सौ गज की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक है, जहां से सिमरी गली निवासी वृद्ध अवध किशोर 10 लाख रुपये की निकासी कर पैदल उत्तर बाजार के सिमरी गली स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर उनसे रुपयों से भरा थैला छीन लिया और चांदनी चौक की तरफ भाग निकले। घटना स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पर हुई। वृद्ध ने मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी है। बताया कि थैले मे रुपयों के अलावा दो पासबुक तथा एक चेकबुक भी रखा था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी पुलिस वृद्ध अवध किशोर ने जमीन खरीदने के लिए बैंक से रकम की निकासी की थी। वृद्ध ने स्थानीय थाना में पुलिस के समक्ष घटना की विस्तृत जानकारी दी और लिखित आवेदन भी दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संभव है कि कोढा गिरोह के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वारिसलीगंज में पिछले कुछ वर्षों के दौरान चोर-उचक्कों और बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ा है। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थान पर छिनतई, लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पिछले महीने 11 सितंबर को मोसमा मोड़ के पास पेट्रोल पंप संचालक से 01 लाख 26 हजार,, 27 अगस्त को स्टेट बैंक के गेट के पास 01 लाख 60 हजार, जुलाई माह में मोसमा मोड़ के पास एक व्यापारी से 25 हजार रुपये सहित बाइक-मोबाइल, 22 अप्रैल को पटेल चौक के पास से 1 लाख रुपये की छिनतई करने की घटना हुई। आरोपी छिनतई करने के बाद आराम से निकल गये। पुलिस की निष्क्रियता से बदमाशों, चोर-उचक्कों को मनोबल काफी उंचा हैं। इधर, पुलिस अनुसंधान की कार्रवाई तक ही सीमित रह जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read