अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Business

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, 16 लोग घायल, एक की मौत

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, 16 लोग घायल, एक की मौत पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक पर्यटक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.   कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पक्षाहगंज के पास रात्रि 2:00 बजे पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक पर्यटक

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, 16 लोग घायल, एक की मौत

Article Advertisement

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, 16 लोग घायल, एक की मौत पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक पर्यटक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.   कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पक्षाहगंज के पास रात्रि 2:00 बजे पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक पर्यटक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को बाहर निकालते हुए कुदरा थाना और एनएचएआई को सूचना दी गई. जहां कुदरा थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पुलिस टीम भेज कर राहत बचाव कार्य में जुट गए तो वही अस्पताल प्रभारी को फोन कर अस्पताल में सभी कर्मियों को अलर्ट रहने की बातें कहीं गई है. घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 13 घायलों को सीएचसी कुदरा उपचार के लिए पहुंचाया गया. जिसमें आठ लोगों की स्थिति काफी नाजुक होने के कारण घटनास्थल से ही मोहनिया भेजा दिया गया. अस्पताल पहुंचते ही सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया. अस्पताल के दो चिकित्सक सहित कुल 15 लोगों की टीम उपचार में जुटी हुई है. सभी तीर्थ यात्री उड़ीसा के रहने वाले थे. जो गया में पिंड दान करने और काशी भ्रमण को लेकर आए हुए थे. जहां उनकी बस nh2 के दक्षिणी लेन में ट्रक से टकरा गई थी. एक महिला की हो गई मौत एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी उमेश चंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि nh2 के चैनल नंबर 891 के पास ट्रक से बस की टक्कर हुई है. जिसमें लगभग 17 से 18 लोगों को अस्पताल लाया गया है. इसमें हाईवे और सरकारी दोनों एम्बुलेंसों ने कार्य किया है. वहीं, सीएचसी कुदरा की प्रभारी डॉक्टर रीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया मेरे अस्पताल में कुल 13 लोग आए हुए हैं. जिसमें 6 लोगों की हालत बेहद ख़राब थी तो ऐसे में ऊनको प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है. वहीं, एक महिला की मौत हो गई है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read