अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दिसंबर माह का खाद्यान्न नही मिलने पर लाभुको ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिसंबर माह का खाद्यान्न नही मिलने पर लाभुको ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में लाभुकों ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन खाद्यान्न गबन कर कालाबाजारी करने का लगाया आरोप लाभुको में काफी आक्रोश व्याप्त डीलर द्वारा पोस मशीन में अँगूठा लगाकर अनाज नहीं देने का लगाया आरोप लाभुको

दिसंबर माह का खाद्यान्न नही मिलने पर लाभुको ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Article Advertisement

दिसंबर माह का खाद्यान्न नही मिलने पर लाभुको ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में लाभुकों ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन खाद्यान्न गबन कर कालाबाजारी करने का लगाया आरोप लाभुको में काफी आक्रोश व्याप्त डीलर द्वारा पोस मशीन में अँगूठा लगाकर अनाज नहीं देने का लगाया आरोप लाभुकों का कहना है कि डीलर डांट फटकार लगाकर भागते देते और झूठे केस में फसा देने की देते हैं धमकी मामले को लेकर करीब तीन दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया आवेदन ✍संजय कुमार सुमन/मधेपुरा मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में शनिवार को डीलर के खिलाफ लाभुको ने जमकर प्रदर्शन किया।

Article Advertisement

प्रदर्शनकारी लाभुक ने संबंधित डीलरो पर दिसंबर महीने का खाद्यान्न गबन कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया रहे थे। बताया गया कि चौसा पुर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार के डीलर ब्रह्मदेव गुप्ता को विभागीय आदेश के आलोक में वार्ड संख्या एक से लेकर पांच तक के लाभुको को खाद्यान्न और केरोसिन वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन पिछले महीने से वार्ड संख्या तीन के दर्जनो लाभुक के बीच खाद्यान्न वितरण नही किया है। जिसके कारण लाभुको में काफी आक्रोश व्याप्त है। लाभुक सरस्वती देवी, माला देवी, जमीला खातुन, ललिता देवी, कलावती देवी, अंजू देवी, रामु पासवान, बिनदेशरी पासवान, बीबी गुलशन ने कहा कि डीलर ब्रह्मदेव गुप्ता ने दिसंबर 2019 में ही पोस मशीन में उन लोगो के अंगूठे निशान ले लिया है। लेकिन खाद्यान्न अभी तक भी नही दिया है। जिसके कारण उन लोगो को काफी परेशानीयो का सामान करना पड़ता है। लाभुको ने कहा कि पिछले दो महीने से खाद्यान्न गबन कर कालाबाजारी कर दिये है। ननकी देवी, कंचन देवी, बिजली देवी, सुधीर पासवान, भरत पासवान, मुरसीदा खातुन ने कहा कि दिसंबर और जनवरी महीने तक की खाद्यान्न नही मिलने की डीलर से जब वे लोग शिकायत करने जाते है तो डीलर डांट फटकार लगाकर भागते देते है और झूठे केस में फसा देने की धमकी देने लगते है। लाभुको ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ कारवाई की मांग किया है। चौसा पुर्वी पंचायत के लाभुको ने कहा है कि डीलर ब्रह्मदेव गुप्ता ने दिसंबर 2019 का खाद्यान्न गबन कर कालाबाजारी कर बेच दिया है। लाभुक ने यह भी कहा है कि मामले की शिकायत करने के बाद लीडर उन लोगो को जनवरी माह में फिर लाभुक अंगूठा लगाने से इंकार करने लगे हैं।उक्त मामले को लेकर करीब तीन दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर गरीब परिवार को अनाज दिलाते हुए करवाई की मांग किया है। मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल ने कहा कि लाभुकों की शिकायत पर जब इसकी जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया तो वे जांच करने के बजाय मामले की ही लीपापोती कर गए।जो काफी आश्चर्य है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read