अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

हिरण का शिकार करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

हिरण का शिकार करने वाले तीन लोग गिरफ्तार बीकानेर (राजस्थान), 10 अक्टूबर (भाषा) बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने हिरण का मांस बेचते हुए तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 16 किलोग्राम हिरण का मांस व अवशेष बरामद किए हैं। सदर पुलिस थाना टीम ने तीनों को वन विभाग को सौंप दिया है। वन व

हिरण का शिकार करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Article Advertisement

हिरण का शिकार करने वाले तीन लोग गिरफ्तार बीकानेर (राजस्थान), 10 अक्टूबर (भाषा) बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने हिरण का मांस बेचते हुए तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 16 किलोग्राम हिरण का मांस व अवशेष बरामद किए हैं।

Article Advertisement

सदर पुलिस थाना टीम ने तीनों को वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग के रेंजर बिशन सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरण का शिकार जिले के छतरगढ़ क्षेत्र से किया गया है। उन्होंने बताया कि हिरण का मांस बेचने वालों और खरीदने वालों के बीच कीमत को लेकर कहासुनी के बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दल ने इन्हें मौके से पकड़ा था। उन्होंने बताया कि हिरण का शिकार करने वाले आरोपियों की पहचान बीकानेर निवासियों सिकंदर, रफीक व कालू खां के रूप में हुई है। उनके पास से 16 किलोग्राम हिरण का मांस व अवशेष मिले हैं। सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस संबंध में वन्य जीव अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read