अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

समस्तीपुर ने वाराणसी को तीन विकेट से हराया.

समस्तीपुर ने वाराणसी को तीन विकेट से हराया. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर में खेले जा रहे एपीएल टी 20 अंतरराज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा लीग मैच सोमवार को यूपी के वाराणसी एवं बिहार के समस्तीपुर के बीच खेला गया। खेले गए लीग मैच के रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर क्रिकेट टीम ने

समस्तीपुर ने वाराणसी को तीन विकेट से हराया.

Article Advertisement

समस्तीपुर ने वाराणसी को तीन विकेट से हराया. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर में खेले जा रहे एपीएल टी 20 अंतरराज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा लीग मैच सोमवार को यूपी के वाराणसी एवं बिहार के समस्तीपुर के बीच खेला गया।

Article Advertisement

खेले गए लीग मैच के रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर क्रिकेट टीम ने वाराणसी को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। खेले गए लीग मैच में वाराणसी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज समस्तीपुर के गेंदबाजों के आगे नतमस्तक बने रहे। समस्तीपुर के गेंदबाजों के सधी एवं सटीक गेंदबाजी के आगे वाराणसी के सभी बल्लेबाज बारह ऑवर तीन गेंद में महज 71 रनों के योग पर पवेलियन लौट गए। वाराणसी द्वारा मिले 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंकुर कुमार के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत तीन विकेट रहते मैच जीत लिया। समस्तीपुर क्रिकेट टीम की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज आरजू ने पांच विकेट हासिल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। पांच विकेट लेनेवाले आरजू को निर्णायकों ने मेन ऑफ द मैच चुना। जिसे मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गयी। सेमीफाइनल में बिहार के समस्तीपुर क्रिकेट टीम का मुकाबला यूपी के गोरखपुर से आज होगा। खेले गए लीग मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के अंपायर सुजीत कुमार सिंह एवं राघव ठाकुर ने निभायी। जबकि स्कोरर का काम गौरव कुमार और उद्घोषक का काम अरुण राय एवं शिवम सिंह ने बखूबी निभाया। प्रखंड स्तर पर आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए हजारों दर्शक अकबरपुर क्रीड़ा मैदान पहुंचे थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read