रक्षा मंत्री ने समुद्र में नए खतरों को लेकर जाहिर की चिंता; राजनाथ सिंह ने फोर्स को किया सतर्क Defence Minister Rajnath Singh Concern New Threats in Sea: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक समारोह में समुद्र नए खतरों के बारे में बताया।
इसके साथ ही उन्होंने फोर्स को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
Defence Minister Rajnath Singh Concern New Threats in Sea: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय तटरक्षक बल के 18वें अलंकरण समारोह में शामिल हुए।
इस समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समुद्र के नए खतरों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि अब समुद्र पर अपारंपरिक खतरे मंडरा रहे हैं।
इसमें साइबर अटैक, डेटा लीक, सिग्नल जामिंग, रडार इंटरफेरेंस और जीपीएस स्पूफिंग शामिल हैं।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने नौसेना और कोस्ट गार्ड फोर्स को सतर्क करते हुए तकनीकी प्रगति के जरिए पैदा हो रही नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
बदल रही है चुनौतियां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ये चुनौतियां पारंपरिक खतरों से अलग हैं।
कोस्ट गार्ड फोर्स को दोनों प्रकार के खतरों से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहना चाहिए।
सालों से नौसेना और कोस्ट गार्ड फोर्स सभी तरह के खतरों से निपटने का काम करते आ रहे हैं।
लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे चुनौतियां भी बदलती जा रही हैं।
अब हम एक अलग तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
आज के टेक्निकल एडवांटेज के इस युग में हम ऐसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं जो अपरंपरागत हैं।’ 2 तरह के खतरों का सामना रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत 3 तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और इसकी कॉस्टल लाइन बहुत बड़ी है।
देश की सुरक्षा को 2 तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है।
पहला युद्ध है, जिसका सामना सशस्त्र बल करते हैं।
वहीं, दूसरा समुद्री डकैती, आतंकवाद, घुसपैठ, तस्करी और अवैध रूप से मछली पकड़ना है, जिससे नौसेना और कोस्ट गार्ड फोर्स हमेशा हमारी रक्षा करते हैं।
9,676 करोड़ रुपये आवंटित उन्होंने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट में कोस्ट गार्ड फोर्स को 9,676 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
यह बजट पिछले साल की तुलना में 26.5 प्रतिशत अधिक है।
कोस्ट गार्ड फोर्स को मजबूत बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके साथ ही, तटरक्षक बल को ज्यादा अधिक मजबूत बनाने के लिए 14 फास्ट पेट्रोल जहाजों, 6 एयर कुशन वाहनों, 22 इंटरसेप्टर नौकाओं, 6 नेक्स्ट जेनरेशन के ऑफशोर पेट्रोल शिप और 18 नेक्स्ट जेनरेशन के फास्ट पेट्रोल शिप की खरीद को मंजूरी दी गई है।
वीरता के जवानों को दिए पदक इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोस्ट गार्ड फोर्स के जवानों को उनकी वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए 32 पदक प्रदान किए हैं।
पिछले साल कोस्ट गार्ड फोर्स ने 14 नौकाएं जब्त कीं, 115 समुद्री डाकुओं को पकड़ा, 37,000 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त कीं तथा बचाव अभियानों के तहत लगभग 170 लोगों की जान बचाई।
Article Advertisement
Business
रक्षा मंत्री ने समुद्र में नए खतरों को लेकर जाहिर की चिंता; राजनाथ सिंह ने फोर्स को किया सतर्क
रक्षा मंत्री ने समुद्र में नए खतरों को लेकर जाहिर की चिंता; राजनाथ सिंह ने फोर्स को किया सतर्क Defence Minister Rajnath Singh Concern New Threats in Sea: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक समारोह में समुद्र नए खतरों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने फोर्स को नई चुनौतियों का सामना करने के ल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
