अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

दिल्ली में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एटीएम चोरी के 12 मामलों में वांछित अपराधी को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी शकील उर्फ मिस्त्री हरियाणा के नूंह जिले का निवासी है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था

दिल्ली में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Article Advertisement

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एटीएम चोरी के 12 मामलों में वांछित अपराधी को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी शकील उर्फ मिस्त्री हरियाणा के नूंह जिले का निवासी है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

Article Advertisement

मेवाती गिरोह के उसके चार अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल सेल के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ' हमारी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी शकील अपने एक साथी से मिलने खिड़की गांव के सतपुला पार्क में आने वाला है। मंगलवार को एक टीम को मौके पर तैनात किया गया। जब शकील चिराग दिल्ली की तरफ से आता दिखाई दिया तो टीम ने उसे धरदबोचा।' उन्होंने कहा कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। कुशवाह ने कहा कि पूछताछ के दौरान शकील ने खुलासा किया कि वह एटीएम लूटने वाले मेवाती गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read