अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Business

दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि रोशनी के त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके.   पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यूनिफॉर्म और सिविल ड्रेस दोनों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों ज

दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Article Advertisement

नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि रोशनी के त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके.   पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यूनिफॉर्म और सिविल ड्रेस दोनों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे मॉल और बाजारों में गश्त तेज कर दिया गया है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस और पिंक पुलिस टीमों द्वारा गश्त भी तेज कर दिया गया है. पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है.     यह कदम दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करने के निर्देश के बाद उठाया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चांदनी चौक, आजादपुर और गाजीपुर समेत प्रमुख बाजार विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि दिल्ली से बाहर के लोग अक्सर उनके पास आते हैं.     पूर्वी जिला के डीसीपी प्रियंका कश्यप ने कहा, विशेष रूप से बाजारों, मॉल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. गहन गश्त और अतिरिक्त पिकेट की तैनाती के माध्यम से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई गई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस की अधिक से अधिक मौजूदगी के साथ बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज कर दिया गया है. खरीदारी के दौरान सभी आवश्यक सावधानी बरतने के लिए विजिटर्स के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सरोजिनी नगर बाजार की गलियों में फ्लैग मार्च और गहन गश्त की जा रही है. डीसीपी ने कहा, सुरक्षा की दृष्टि से माचान, मोर्चा की जांच की गई. पुलिस कर्मचारियों द्वारा सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं, ताकि त्योहार को सुचारू रूप से मनाया जा सके. उत्तर पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके की टीमों ने आजादपुर मंडी सहित बाजारों में आने वाले वाहनों की जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है. अधिकारी ने कहा, कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के प्रतिनिधियों को भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के मामले में पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है. इस बीच, पुलिस सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पर भी नजर रखे हुए है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read