अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

दिल्ली में महिला ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ में 35 वर्षीय एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल की पहचान किशनगढ़ गांव निवासी उषा रानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशनगढ़ थाने में सोमवार तड़के गोली लगने से घायल एक महिला के संबंध में पुलिस कं

दिल्ली में महिला ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Article Advertisement

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ में 35 वर्षीय एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल की पहचान किशनगढ़ गांव निवासी उषा रानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशनगढ़ थाने में सोमवार तड़के गोली लगने से घायल एक महिला के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया।

Article Advertisement

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराध स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जो इंगित करता है कि परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा था। अधिकारी ने कहा, अपराध शाखा और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ seemanchallive टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read