पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने Delhi Farsh Bazar Double Murder Case Update: दिवाली की रात फर्श बाजार में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है।
दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चौंकाने वाली है।
Delhi Farsh Bazar Double Murder Case Update: दिवाली की रात राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वाली वारदात को अंजाम दिया गया।
फर्श बाजार में हुए इस डबल मर्डर केस ने सभी को हैरान करके रख दिया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चौंकाने वाली है।
घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं।
यह मर्डर केस अभी भी दिल्ली पुलिस के लिए मिस्ट्री बना हुआ है।
वहीं पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
आइए जानते हैं पूरा मामला आखिर क्या है।
CCTV ने चौंकाया बीती रात दिल्ली के फर्श बाजार में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली।
घटना की सीसीटीवी फुटेज ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घर के बाहर 40 वर्षीय आकाश अपने 16 साल के बेटे ऋषभ के साथ पटाखे जला रहा था।
तभी एक युवक स्कूटी से आकाश के पास आता है और उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगता है।
ऋषभ भी पिता के पास खड़ा है।
सभी एक दूसरा युवक पीछे से आता है और अपनी जेब से बंदूक निकाल कर आकाश पर फायरिंग शुरू कर देता है।
आकाश बचने के लिए घर के अंदर जाता है।
तभी आरोपी आकाश के पीछे-पीछे घर में फायरिंग करते हुए पहुंचता है।
इस दौरान आकाश के साथ-साथ 10 साल के बच्चे कृष को भी गोली लग गई।
3 लोगों को लगी गोली हमलावर बाहर आते ही युवक की स्कूटी पर बैठकर फरार होने की सोचता है, तभी बाहर खड़ा ऋषभ उसके पीछे दौड़ पड़ता है।
इस दौरान ऋषभ को भी गोली लग गई।
आकाश और ऋषभ की मौत हो गई।
वहीं कृष को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है।
कृष की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस शहदरा के डीएसपी प्रशांत गौतम का कहना है कि रात करीब 8:30 बजे PCR के माध्य से घटना की जानकारी मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची तो आकाश की मौत हो चुकी थी।
फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
शुरुआत जांच में मामला आपकी रंजिश का लग रहा है।
आरोपी ने 5 राउंड की फायरिंग करते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
बच्चे की भी हालत गंभीर है।
एम्स में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Article Advertisement
Crime
पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने
पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने Delhi Farsh Bazar Double Murder Case Update: दिवाली की रात फर्श बाजार में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चौंकान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
